राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के बाईस पंचायत में बाढ़ में फसल क्षति का आंकलन पूर्ण रूपेण सही ढंग से नहीं हो रहा है साथ ही फसल क्षति का जांच धरातल पर होने के बजाए सरकारी कर्मी केवल कागजी आंकलन दिखाकर खानापूर्ति कर देते हैं यह की विगत वर्ष में भी बाढ़ में फसल क्षति नुकसान का सही आंकलन नहीं किया गया तथा पीड़ित पक्ष (वास्तविक किसानों) को फसल नुकसान के भरपाई का उचित राशि नहीं मिल सका उक्त शिकायत जलालपुर गांव निवासी व समाजसेवी रंजीत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से लिखित आवेदन देकर की है।



More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन