पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पोषण माह अभियान के तहत शनिवार को मशरक बाजार क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। पोषण रैली में महिला पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी,अमृता कुमारी के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर चौंक से निकली जो महावीर चौक होते हुए बाजार क्षेत्र में गयी। महिला पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेना आवश्यक है। इसमें हरी सब्जियां, दाल व अंकुरित दाल लेनी चाहिए। इससे शरीर को आवश्यक तत्व मिलते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। इस अभियान में आंगनबाड़ी केंद्रों में अलग- अलग कार्यक्रम कर महिलाओं को पोषण का महत्व बताया जा रहा है। मौके पर सेविका मधु रानी सिन्हा, मीरा देवी, रिंकू देवी, तेतरा सिन्हा, लक्ष्मी कुमारी, किरण देवी समेत दर्जनों सेविकाओं ने पोषण जागरूकता अभियान में भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग