गांव कस्बो में जाकर भाजपा विधायक शत्रुध्न तिवारी ने बलिदान दिवस मनाया
अमनौर(सारण)। अमनौर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने विभिन्न गांव कस्बो में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि बलिदान दिवस मनाया। मंगलवार को भाजपा विधायक ने अपने आवासीय परिसर जगदेव सिरिसिया के साथ रसूलपुर, अमनौर धर्मपुर जाफर, गोसी अमनौर अनुसूचित जाति बस्ती में श्याम प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्याम प्रसाद मुखर्जी सिद्धान्तवादी राजनीतिज्ञ के साथ महान शिक्षाविद थे। उन्होंने राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन बलिदान कर दिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनके पद चिन्हों पर चलकर आज देश मे कृतिमान स्थापित किया है। उक्त मौके पर जितेंद्र सोनी, आलोक वर्मा, बच्चा ठाकुर, राकेश सिंह, राजेश सिंह कश्यप, शम्भू सिंह, बिपिन बिहारी सिंह, मुन्ना तिवारी, विश्वनाथ राम, बिगन राम, सुनील राम, महेश राम, बिपुल तिवारी समेत दर्जनों लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग