रहिमपुर के आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित
दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। सोनपुर प्रखंड के गोविन्दचक पंचायत अंतर्गत ग्राम रहिमपुर में एक व्यक्ति के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में ग्राम रहिमपुर के उत्तर में रहिमपुर सिवान, दक्षिण में चकधरिया घाट, पूरब में राजकुमार राय के घर के समीप सड़क और पश्चिम में गंगा नदी तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी। जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सोनपुर को निर्देशित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गों को संबंधित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पूर्णतः लॉक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी के द्वारा इस पूरे क्षेत्र को सैनेटाइज करने का निर्देश दिया गया है। इसका अनुश्रवण प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को दिया गया है जबकी इस पूरी गतिविधि का अनुश्रवण डॉ0 दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बॉर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो0 7717781085 को दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग