राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया नयका टोला गांव निवासी भोला राय की छह वर्षीय पुत्री आशिका कुमारी की शनिवार को सर्प दंश से मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि वह डुमरी छपिया नयका टोला स्थित अपने दरवाजे पर बाहर खेल रही थी की झाड़ी के समीप उसके पहुंचते ही किसी विषैले सर्प ने डंस लिया और उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस शव को अंत्य परीक्षण के लिए छपरा भेज दी है। बताया जाता है बरसाती पानी चारों तरफ भरा होने के कारण आजकल सांप बिच्छू घरों के आस पास ऊंचे स्थानों पर आ गए हैं और लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग