कोलंबो, (एजेंसी)। श्रीलंका को भारत से, दोनों देशों के बीच हुए 8.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक के समझौते के तहत 20 अत्याधुनिक रेल यात्री कोच मिले हैं। रेल बुनियादी ढांचे के विकास में श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने यह समझौता किया है। भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को यहां कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकनॉमिक सर्विस (राइट्स) लिमिटेड द्वारा आपूर्ति किए गए 20 कोच शुक्रवार को कोलंबो बंदरगाह पहुंचे। उच्चायोग ने कहा कि यह खेप श्रीलंका रेलवे के साथ160 यात्री कोच की आपूर्ति के ठेके का हिस्सा है, जिसे 31.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर की भारतीय ऋण सहायता के जरिये वित्त पोषित किया गया है। इस समझौते की कीमत 8.26 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। उच्चायोग ने कहा कि इन अत्याधुनिक ‘भारत में विनिर्मित’ यात्री डिब्बों को श्रीलंका रेलवे की जरूरतों के अनुसार बनाया गया है। इस खेप के साथ श्रीलंका को कुल 160 कोच में 60 कोच की आपूर्ति की जा चुकी है और 20 डिब्बे भारत से भेजे जाने के लिए तैयार हैं।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व