पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक- पानापुर थाना के सीमा पर अवस्थित गांव लखनपुर वैरागी भूई गांव के पास उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरली मठ से पढ़ कर मौसी के साथ घर जा रही 7 वर्षीय लड़की को बोलेरो ने कुचल डाला जिसमें दोनों को घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मृत छात्रा की पहचान सिवान जिले के नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के हिमादपुर गांव निवासी रामायण साह की 7 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी के रूप में हुई। मृतक अपने मामा पानापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर बैरागी भूई गांव निवासी रम्मू साह के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। वह सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरली मठ में वर्ग-1 में पढाई कर अपनी मौसी के साथ मामा के घर जा रही थी कि रास्ते में बोलेरो ने कुचल डाला जिसमें दोनों घायल हो गई। परिजनों ने मृतक छात्रा को एम्बुलेंस में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानापुर थाना चले गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग