राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना पुलिस ने गुरदहा खुर्द गांव में एससी-एसटी मामले में नामजद फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गुरदहा खुर्द गांव निवासी जाहिद हुसैन के पुत्र सदाम मांझी थाना कांड संख्या 240/20 में पिछले वर्ष से अभियुक्त फरार चल रहा है। इनके विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। मामले के अनुसंधानकर्ता पुअनि शिव नाथ राम ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया। नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने के निर्देश दिया था। मालूम हो कि सुधर छपरा गांव निवासी 17 नामजद तथा 30/40 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग