पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को चिकित्सकों द्वारा रफ्तार देने की कोशिश शुरू कर दी गई है इस अभियान में बच्चों में जन्मजात विकार को निशुल्क सर्जरी कर दूर किया जा रहा है। गुरूवार को मशरक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ आदित्य कुमार और आरबीएसके चिकित्सक डॉ मनोरंजन कुमार सिंह के द्वारा बहरौली ग्राम निवासी सुनील मांझी के 3 वर्षीय पुत्र खेसारी जो अपने पैर से चलने में असमर्थ है और कवलपूरा गांव निवासी सुनील राय कि 6 माह की बच्ची जिसका जन्म जात से ही ओंठ और नाक कटा हुआ है, रोगी कल्याण समिति के सदस्य राजेंद्र प्रसाद सिंह के अथक प्रयास से दोनों बच्चों को छपरा सदर में एंबुलेंस से भेजवाया गया। इस मौके पर चिकित्सक डॉ आदित्य कुमार , आर बी एस के चिकित्सक डॉ मनोज कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, एएनएम प्रतिमा कुमारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग