नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के पुरैना पंचायत भवन परिसर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहद गुरुवार को माता शारदा एच पी गैस एजेंसी के तत्वधन में कैम्प लगाकर निःशुल्क गैस सिलेंडर बितरण किया गया। इस दौरान पंचायत के सैकड़ो लोगो की भीड़ उमड़ी हुई थी। उज्जवला योजना के तहद पंचायत के सभी आर्थिक रूप से कमजोर ग्रहणीयों को गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया गया था। मुखीया प्रतिनिधि राज कुमार सिंह ने अपने हाथों गैस सिलेंडर बितरण किया इन्होंने कहा कि पंचायत के जीतने भी बीपीएल धारी गरीब असहाय गृहणियों थी गैस सिलेंडर के लिए आवेदन कराया गया था,लगभग दो सौ पच्चास आवेदन जमा था।कैम्प के माध्यम से लगभग 60 महिलाए के बीच निःशुल्क नया कनेक्शन दिया गया। मीना देवी मदीना खातून, परमानन्द छपरा,कुंती देवी गंगापुर, ब्यूटी देवी पहाड़पुर,देवंती देवी ज्ञानती देवी, सहादी मिश्रा टोला,कलावती देवी अमनौर कल्याण, बेबी देवी नरसिंह भानपुर, गांव के महिलाओं ने गैस सिलेंडर निःशुल्क पाकर काफी खुश थी, सभी ने मुखिया प्रतिनिधि राज कुमार सिंह को आभार ब्यक्त किया, कहा अब घर मे धुंआ में रहकर खाना नही बनानी पड़ेगी। इस मौके पर मुख्यरूप से सूर्यभूषन सिंह, कृष्णा सिंह, सोनू सिंह, सुमित सिंह, सत्येंद्र सिंह, गोलू सिंह, मून बच्चा सिंह समेत सैकड़ो लाभुक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग