राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के सामने पूरब एवं रेल लाइन से करीब 100 मीटर उत्तर स्थित एक गड्ढे से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव बरामद किया है। मृतक का सिर एवं एक हाथ गायब है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक सफेद रंग का बनियान एवं काले रंग का जींस पैंट पहने हुए हैं। शव तीन-चार दिन पहले का फेंका हुआ लग रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराध कर्मियों ने युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से सुनसान जगह देख कर शव फेंक दिया। अथवा हत्या करने के बाद अपराध कर्मी सिर उठा कर अपने साथ लेते गए। मिली जानकारी के अनुसार आसपास के किसान गुरुवार को अपने खेत की रखवाली में घूम रहे थे तभी गड्ढे में पड़ी लाश पर उनकी नजर पड़ी। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना मांझी पुलिस को दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग