भारतीय जनसेवा युवा मोर्चा ने नगर निगम प्रशासन व सभी वार्ड पार्षदों का पुतला फूका
छपरा(सारण)। भारतीय जनसेवा युवा मोर्चा ने नगर निगम प्रशासन सहित सभी वार्ड पार्षदों का पुतला दहन किया गया। संरक्षक शेख नौशाद ने कहा कि नगर निगम प्रशासन के लापरवाही के कारण शहर के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबुर है। वहीं डब्लू राज,विशाल कुमार,नासिर रज़ा खान, राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर निगम प्रशासन , सभी वार्ड सदस्य अपने वार्ड में अच्छे ढ़ंग से नाला के सफ़ाई 10 दिनों के अंदर नहीं तो भारतीय जनसेवा युवा मोर्चा सभी वार्डो में बैठकर वार्ड सदस्यों के खिलाफ आन्दोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। पुतला दहन में उपस्थित रोहित कुमार किरण, तनवीर खान, अजीत कुमार मांझी, शेख दिलशाद, अंकित कुमार,दीपक कुमार पंडित,अमन रज़ा खान, सागर कुमार, रज़ा अहमद, राहुल कुमार,मुनचुन, राहुल रुद्र आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग