राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। ज़िले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम के साथ मनाती गई। इसी क्रम में एकमा प्रखंड के एकसार पंचायत के मतदान केन्द्र संख्या 57 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा एकमा मंडल पूर्वी के अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद भोला की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पद् चिह्नों पर चलकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार देश को सम्बद्ध और खुशहाल बना रही है। इस दौरान प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह रमण ने कहा कि आज देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है. जिला भाजपा के अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि सरकार गरीब और जरूरतमंदों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, हेम नारायण सिंह, चैतेन्द्रनाथ सिंह, मनोज पांडेय, चन्द्र शेखर सिंह, बलवत सिंह, गणेश ओझा, ब्रह्मा नंद मिश्र, राजेश कुशवाहा, वीरेन्द्र पांडेय, रमाकांत सिंह, विनोद सिंह, लक्ष्मण पांडेय आदि ने अपने विचार व्यक्त किए. इसके पहले भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग