राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर मकेर प्रखंड के भाथा पंचायत के हसनपुरा ग्राम निवासी छः वर्षीय सुहानी कुमारी पिता रविकेष कुमार को पेडियेट्रिक सर्जरी के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से मिली। एक लाख सत्तर हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। जिसका आपरेशन संजय गांधी स्नातकोत्तर इंजीनियरिंग आँफ मेडिकल कॉलेज सांइस लखनऊ में किया जायेगा।पीड़ित के परिजन बहुत ही गरीब परिवार से है और बच्ची को सर्जरी के लिए उनके पास रुपये नहीं थे तो उन्होंने रूडी कंट्रोल रूम में सम्पर्क कर अपनी समस्या बताई और एक सप्ताह में ही आपरेशन के लिए राशि स्वीकृत करा कर स्वीकृति पत्र उनके घर पर जाकर दिया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को हम लोग सेवा और सर्मपर्ण दिवस के रुप में हम लोग मना रहे हैं और आज महामानव पंडित दीनदयाल जी का जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने यह स्वकृति पत्र सौपा। इस मौके पर मकेर मंडल अध्यक्ष डाँ सुचिन्द्र साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निरंजन शर्मा, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह, भीम राय, समाजसेवी मुन्ना सिंह, आइटल पप्पु गुप्ता, पूर्वी महामंत्री संतोष शर्मा, अजयनाथ पूरी, बच्चा सिंह, धूमल सिंह, बरिष्ठ नेता धर्मनाथ राय, भीम राय, मुन्ना सिंह दर्जनो कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग