राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। केन्द्र सरकार मजदूरों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है, जैसे पहले जमींदार गाँव के बंधुआ मजदूरों के साथ किया करते थे। रेलवे सहित सरकार हर सार्वजनिक प्रतिष्ठान को नीजी हाथों में सौंप कर कर्मचारियों के भविष्य को मानों कसाई के हवाले किये जा रही है। रेलवे के निजीकरण से सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां ख़त्म होंगीं क्योंकि निजी प्लेयर्स कम लोगों से ज्यादा काम करवा कर लाभ अधिकतम करना पसंद करेंगे। साथ ही इसका सबसे भयंकर प्रभाव रेलवे के किरायों की बढ़ोत्तरी का होगा, जिसे गरीब और मध्यम वर्ग बर्दाश्त नहीं कर पायेगाा। नीजीकरण के पक्ष में बेतुका तर्क सरकार की ओर से दिया जा रहा है कि इससे रेल में सफाई बेहतर होगी, गाड़ियां समय से चलेगी, यात्रियों की सुरक्षा होगी, गाडि़यों का रफ्तार बढे़गा आदि आदि। मैं पूछता हूँ कि आज तक सरकार ये सब करती आई है। फिर अब किसे बेवकूफ बनाया जा रहा है। आज आवश्यकता है कि निजीकरण, ठीका प्रथा, छंंटनी और पेंशन की कटौती के विरुद्ध देश में एक सशक्त आन्दोलन छेडा़ जाय।सेवानिवृत्त मुख्य लिपिक कवि हृदय जलेश्वर प्रसाद हमेशा सरकार की मजदूर विरोधी नितियों के विरुद्ध मुखर रहे हैं। ऐसे महान व्यक्ति के सम्मान समारोह में भाग लेते हुऐ मैं अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रहा हूँ उरोक्त बाते आज मुख्य अतिथि के रुप में सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए समाज सेवी अहमद अली ने कही।
छपरा जंकशन के डोमेट्री में आयोजित मुख्य गाडी़ लिपिक जलेश्वर प्रसाद के सम्मान समारोह की अध्यक्षता पांडव दास तथा संचालन एस एफ आई के राज्याध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने किया।ज्ञातब्य है कि जलेश्वर बाबू एक महीना पहले सेवानिवृत्त हुए हैं जिन्हें आज ससम्मान बिदा किया गया।आयोजन एस सी – एस टी रेलवे ईम्पलाइज एसोसिएशन ने किया था। सबसे पहले छपरा शाखा मंत्री रामाकान्त पासवान ने प्रतिभागी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि जलेश्वर प्रसाद एक ईमानदार,अनुशासित, कर्त्तव्यपरायण और कर्मठ कर्मचारी थे। इनके पद चिन्हों का अनुसरण हम सभी को करना चाहिये। इस अवसर पर शंकर मंडल ने कहा रेलवे किसी सरकार की नहीं बल्कि देश की जनता की सम्पत्ति है। इसको नीजी हाँथों में सौंप कर सरकार 130 करोड़ जनता के साथ छल कर रही है।इसे रोकने के लिये हमें जनता को भी जागरुक करना होगा।अन्त में रामलाल माँझी ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुऐ सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में मदन पासवान,मुन्द्रिका प्रसाद, सौर कुमार, मनोज कुमार, प्रमीद कुमार दास, के डी सिंह, देवेन्द्र कुमार, रुपेशा कुमार, रतन सिंह, लक्षमाण कुमार, राकेश रंजन ने भी अपना उदगार व्यक्त किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग