राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के डुमरी गांव में समर्पण गया के सौजन्य द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का अभिनन्द समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने जीवन में भारतीय संस्कृति के मूलाधार माता, पिता और गुरु के बिना जीवन अधूरा है, माता पिता हमेशा कद्र करे और गुरु वह है जो अंधकार से निकाल कर उजाला में ले जाए उसे कहते गुरु कहते हैं आदि बाते कहि। समर्पण गया कि संस्थापक डॉ संकेत नारायण सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया और उन्होंने कहा कि एक अभिनंदन समारोहन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से चर्चा किया गया कि भारतीय सांस्कृतिक के मूलाधार माता, पिता, और गुरु की महत्ता पर चर्चा किया गया। मौके पर पूर्व मंत्री रमेश्वर प्रसाद यादव, मुखिया प्रमिला देवी, मुखिया प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व उपप्रमुख मिथलेश सिंह, मनीष कुमार समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग