राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के 23 पंचायतों में बुधवार को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार का शोर सोमवार की शाम 5 बजे ही थम गया था। वहीं निर्वाची पदाधिकारी सह मांझी बीडीओ नील कमल ने बताया कि बुधवार को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पंचायत आम चुनाव 2021 में मांझी के चार जिला परिषद क्षेत्र से 44 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं कुल 23 पंचायतों में पंचायत समिति सदस्य पद से 225, मुखिया पद से 220 ग्राम पंचायत सदस्य पद से 1318, सरपंच पद से 144 एवं पंच पद से 369 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जो मतदाताओं को अपने पक्ष में करने एवं जीत सुनिश्चित करने के लिए अंतिम दांव आजमाने में लगे हैं। जबकि 11 ग्राम पंचायत सदस्य एवं 127 पंच पद से प्रत्याशी निर्विरोध हो चुके हैं। मैदान में मौजूद जीत के लिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए अब अंतिम दांव लगा रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग