राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से परसा प्रखंड के पचलख-पंचायत के पचलख निवासी मुंसी साह पिता सुथर साह को गंभीर वीमारी के इलाज के लिये 80 हजार की सहायता राशि का स्वीकृति पत्र सांसद के निर्देश पर दिया गया। भाजपा के जिला महामंत्री अनिल कुमार सिंह औऱ परसा पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष मनोज राय के द्वारा उनके दरवाजे पर जाकर यह स्वीकृति पत्र दिया गया। जिसमें परमेश्वर कुमार साह, हरेन्द्र प्रसाद सिंह, कौशल किशोर सिंह, नितेश सिंह, पिंटू सिंह, महेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रामजीवन साह, पप्पू सिंह, मनोज सिंह, रामलक्षण सिंह, प्रेम साह, नीरज सिंह के द्वारा दिया गया। वहीं उपस्थित सभी ग्रामीण ने सांसद राजीव प्रताप रूडी के इस कार्य के लिए धन्यवाद दिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग