नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। पंचायत चुनाव को लेकर अमनौर थाना क्षेत्र मे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें वाहन चालकों में हड़कंप मच गया .वहीं प्रशासन द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान उनके गाड़ी के कागजात एवं हेलमेट चेक किया गया. वहीं बॉडी सर्च किया गया। जो व्यक्ति गाड़ी के कागजात नहीं दिखाये व हेलमेट नहीं पहने थे उनको थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार द्वारा चालान काटा गया। वहीं सचेत भी किया गया। बताते चले कि बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहें है। वहीं अमनौर में दसवीं चरण में चुनाव होना सुनिश्चित हुआ है। इसको लेकर आज अमनौर थाना के सामने बैरिकेडिंग कर वाहन चेकिंग किया गया. थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा.पंचायत चुनाव भय मुक्त कराने का हमारा प्रयास है। वहीं अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखा जा रहा है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग में एसआई रविंद्र कुमार, एएसआई राम पोदारथ पंडित सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग