- जिला पार्षद से सभी नये चेहरे ने मारी बाजी
राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। पंचायत आम निर्वाचन के दूसरे चरण के अंतर्गत मांझी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जिला पार्षद, मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य व पंच पद के वोटों की गिनती छपरा स्थित जयप्रकाश इंजिनीयरिंग कॉलेज में शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे से शुरू है। आज भी शेष बचे पंचायतों की काउंटिंग की जाएगी। दूसरे चरण के तहत यानी जिले में पंचायत आम निर्वाचन की पहली गिनती आनन-फानन में जैसे-तैसे शुरू की गई। आलम ये रहा है सभी अधिकारी व कर्मी काउंटिंग के लिए तो पहुंच गये। लेकिन चुनाव काउंटिंग एजेन्ट और पत्रकारों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इससे प्रत्याशी, काउंटिंग अभिकर्ता, पत्रकार सहित अन्य लोगों में रोष देखा गया। काउंटिंग शुरू होते हीं प्रत्याशी एवं काउंटिंग अभिकर्ता मतगणना टेबल के समीप अपने वोटों को लेकर सक्रिय हो गये। दोपहर तक सबसे पहले जिला पार्षद प्रत्याशियो का रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें मांझी प्रखंड के भाग-1, 2, 3 व 4 सीटों पर नये चहरे ने कब्जा जमाया है। जैसे-जैसे मतगणना का रिजल्य आ रहा था, जीत दर्जन करने वाले प्रत्यशियों के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी। वहीं समर्थक जमकर नारेबाजी कर रहे थे। जीत के बाद प्रत्याशी एवं उनके समर्थक अबीर गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे।
जिला पार्षद के चारों सीटों पर नये चेहरे ने जीत हासिल की
मांझी प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायती संस्थाओं की मतगणना शुक्रवार से शुरू हुई। देर शाम तक जिला पार्षद के सभी चार सीटों रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिला पार्षद के मांझी भाग-1 से गोल्डी कुमारी, भाग 2 से कमलेश यादव, भाग 3 रघुवंश सिंह उर्फ फूल सिंह तथा भाग 4 से वंदना कुमारी विजयी हुए। जीत के बाद देर रात तक सभी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया चल रही थी।
17 पंचायतों के मुखिया का आया रिजल्ट, 17 सीटों पर नये चेहरे ने मारी बाजी
मांझी प्रखंड के 23 पंचायतों की मतगणना शुरू है। देर शाम तक 17 पंचायतों के मुखिया पद का परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें आधे से अधिक सीटों पर नये चेहरे ने बाजी मारी है। जानकारी के अनुसार महम्मदपुर, भजौना नचाप, घोरहट व नसीरा पंचायत के निवर्तमान मुखिया अपना सीट बचाने में कामयाब रहे है। वहीं 13 पंचायतों के मुखिया पद पर नये चेहरे ने कब्जा जमाया है। इनमें भलुआ नचाप, मुबारकपुर, मटियार, गोबरही, बरेजा, इनायतपुर, जैतपुर, मदनसाठ, शीतलपुर, ताजपुर, चेंफुल, बलेसरा व डुमरी पंचायत में नये चेहरे शामिल है।
काउंटिंग में ये प्रत्याशी जीते
पंचायत का नाम पदनाम जीते प्रत्याशी का नाम
- मांझी भाग-1 जिला पार्षद गोल्डी कुमारी
- मांझी भाग-2 जिला पार्षद कमलेश यादव
- मांझी भाग-3 जिला पार्षद रघुवंश सिंह
- मांझी भाग-4 जिला पार्षद वंदना कुमारी
- महम्मदपुर मुखिया सिया देवी
- भजौना नचाप मुखिया प्रमेन्द्र कुमार सिंह
- भलुआ बुर्जग मुखिया दीपक कुमार मिश्रा
- मुबारकपुर मुखिया आरती देवी
- मटियार मुखिया सुनैना देवी
- गोबरहीं मुखिया सुनील कुमार सिंह
- बरेजा मुखिया राजेश पाण्डेय
- इनायतपुर मुखिया गीता देवी
- नसीरा मुखिया कमलावती देवी
- घोरहट मुखिया प्रमिला देवी
- जैतपुर मुखिया सुंदरी देवी
- मदनसाठ मुखिया रामबहादुर सिंह
- शीतलपुर मुखिया पुष्पा देवी
- ताजपुर मुखिया मनीष सिंह
- चेंफुल मुखिया विनीता देवी
- बलेसरा मुखिया रिंकु देवी
- डुमरी मुखिया उषा देवी
- महम्मदपुर भाग-1 बीडीसी ललिता देवी
- महम्मदपुर भाग-2 बीडीसी असलम अंसारी
- भजौना नचाप बीडीसी अंजु देवी
- भलुआ बुर्जूग बीडीसी सनमति देवी
- भजौना नचाप सरपंच राजवन्ती देवी
मांझी में 17 पंचायतों में ये बने मुखिया
मांझी प्रखंड के पंचायत आम निर्वाचन के काउंटिंग के दौरान मुखिया पद से महम्मदपुर से सिया देवी, भजौना नचाप से प्रमेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मनीष सिंह, घोरहट से शैलेश्वर मिश्रा की पत्नी प्रमिला देवी पुनः मुखिया बनी। भलुआ बुजुर्ग के दीपक मिश्रा नये मुखिया बने है। इसके पूर्व उनके पिता सुनील मिश्रा मुखिया थे, मगर वे चुनाव मैदान में नहीं थे। वहीं मुबारकपुर से निवर्तमान मुखिया निर्मला देवी को हरा कर विजय यादव की पत्नी आरती देवी विजयी हुई। जबकि मटियार से सुमन प्रसाद की पत्नी सुनैना देवी ने निवर्तमान मुखिया सुशीला देवी को हराया। चेंफुल से संजीत सिंह की पत्नी विनीता देवी ने जीत दर्ज की। गोबरहीं से सुनील कुमार सिंह निवर्तमान मुखिया उपेंद्र सिंह को हरा कर विजयी बने। शीतलपुर से स्व. सुधीर पांडेय की पत्नी पुष्पा देवी ने निवर्तमान मुखिया समेत ज्ञानती देवी को हरा कर पहली बार जीत दर्ज की। ताजपुर से मनीष सिंह ने वर्तमान समेत साधु दुबे को हरा कर मुखिया बने। वहीं बरेजा से राजेश पांडेय, मदनसाठ से राम बहादुर सिंह एवं जैतपुर से दूधनाथ राम की पत्नी देव सुंदरी देवी पहली बार मुखिया पद से विजयी रही। बलेसरा ओम प्रकाश कुशवाहा की पत्नी रिंकू देवी ने निवर्तमान बेबी देवी को हरा कर जीत दर्ज की।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन