नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। सदर अस्पताल छपरा से टिप्टी कर लौट रहे एक स्वास्थ्य कर्मी पर दो अपराधियो ने चलाई गोली। बाल बाल बचे कर्मी। घटना एसएच 73 अमनौर भेल्दी मुख्य पथ के बीच हरि जी उच्च बिद्यालय अपहर के निकट शनिवार की रात्रि की है। बाइक सवार दो अपराधियो ने आ रहे स्वस्थ्य कर्मियों को रोककर बाइक व पैसा लूटने की कोशिश किया,नाकाम होने पर अपराधियो ने गोली चला दी,,बंदूक के छारा लगने से हुए घायल, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराई गई। घायल स्वास्थ्य कर्मी स्थानीय थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव के सरोज सिंह के पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है। इन्होंने बताया कि केयर इंडिया के तहद छपरा सदर में कार्यरत हु। दो अक्टूबर को टीकाकरण के महा अभियान चलाया गया था, जिस कारण लेट हो गई।बारिस हो रही थी,बाइक से चलकर अपने ससुराल फिरोजपुर जा रहा था, अचानक अपहर हाई स्कूल के निकट दो मुह बांधे अपराधी आगे से घेर लिया, दोनों बाइक से उतरे बंदूक तान दिया और बाइक बैग छिनने लगे, इसी बीच गाड़ी से गिर पड़ा, इसके बाद मुझे पकड़ना चाहा तबतक उनपर ईट से हमला कर दिया, नाकाम होते देख अपराधी गोली चला दिया, अचानक मुरा जिससे बाल बाल बच गए, हो हल्ला करने पर स्थानीय लोग निकले की अपराधी फरार हो चला। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल के पास पहुँच मामले का तहकीकात में जुट गई। इधर स्वास्थ्य कर्मी ने अज्ञात दो अपराधियो के बिरुद्ध पुलिस को लिखित शिकायत की है। मालूम हो कि शेखपुरा से लेकर जलालपुर के बीच इस तरह के कई घटनाये अपराधियो ने अंजाम दिया है। लेकिन एक भी अपराधी पुलिस के हाथों नहीं लगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग