राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा काली स्थान के पास रविवार की रात्रि में थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करतें हुए महिला शराब धंधेबाज को झोपड़ी में शराब बेचते हुएं गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बंगरा काली स्थान के पास झोपड़ी में शराब बेचने की जानकारी हुई मौके पर जमादार अजय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल भेजकर छापेमारी की गई तो झोपड़ी में 5 लीटर देशी शराब और शराब धंधेबाज महिला देवन्ती देवी पति विधा महतो गांव बंगरा को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग