राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शनिवार को एकमा और रसूलपुर थाना परिसर में अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान एकमा थाने में भूमि और अन्य मामले से संबंधित एक नया मामला आया। जहां एक भूमि से संबंधित शिकायत का निष्पादन मौके पर किया गया। उधर रसूलपुर थाने में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में भूमि अथवा अन्य से संबंधित न तो कोई नया मामला आया और न किसी पुराने मामले का निष्पादन हुआ। इस मौके पर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती, एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी के अलावा क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी कर्मी भी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग