संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बैंक से रुपये निकालने आये युवक की बाइक चोरी ही गई। घटना मंगलवार की दोपहर बाद सहाजितपुर बाजार में हुई। पीड़ित बाइक सवामी व नजीबा निवासी बिबेक कुमार ने बताया कि वह स्टेट बैंक की सहाजितपुर शाखा में रुपये निकालने आया था। वह बैंक के सामने अपनी गाड़ी खड़ा कर बैंक के अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस आया, तब पैशन प्रो बाइक गायब थी। युवक ने पहले अपने स्तर से आसपास खोजबीन की। फिर मामले की जानकारी सहाजितपुर थाने को दी। जानकारी हो कि इन दिनों बाजार में चोरी की बढ़ती बारदात के कारण लोग काफी परेशान है। सोमवार की रात भी दो चोर मशीनरी पार्ट्स की चोरी करते रंगे हांथ पकड़े गए थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग