पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के दलित टोला गांव के पास मंगलवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में बहरौली पंचायत के पूर्व मुखिया भूषण सिंह पिता स्व राम पुकार सिंह गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए। जहा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार किया।वही घायल पूर्व मुखिया के सर पर लगें चोट की वजह से बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में घायल पूर्व मुखिया को घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराने वाले राहगीर शुभनारायण सिंह ने बताया कि वे बाइक से मशरक आ रहे थे कि सामने से बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें वे घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग