पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक- मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया बाजार के पास सामने से आ रही अनियंत्रित बस की टक्कर से बचने के चक्कर में ट्रांसपोर्ट का माल लदा ट्रक गढ़े में पलट गया जिसमें चालक मामूली रूप से घायलावस्था में निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। चालक झारखंड राज्य के जमुई का निवासी विकेश कुमार राउत हैं चालक ने बताया कि वह कलकता से ट्रांसपोर्ट का माल ट्रक डब्लू बी 37 डी 6537 पर लोड कर सिवान के लिए चला था कि बुधवार की सुबह सामने से आ रही अनियंत्रित बस से टक्कर से बचने की चक्कर में गढ़े में पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने पहुंच पलटी ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग