अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की अनुशंसा पर चार व्यक्तियों को प्रधानमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से राशि प्राप्त हुई है|इस आशय की जानकारी देते हुए सांसद के निजी सचिव पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पहला बसंती देवी पति विक्रम राम, ग्राम -संवरी काशी तिवारी के टोला, जलालपुर, सारण को दो लाख 91 हजार एक सौ, दूसरा प्रमोद कुमार सिंह, पिता नंदकिशोर सिंह ग्राम -निकुंभ सेमरी, मसरख को 3 लाख रूपया, तीसरा भागमणि देवी पति दशरथ प्रसाद ग्राम- जामनी अमनौर, एकमा सारण को 91600 रूपया तथा चौथा मुन्नी देवी पति राजेंद्र राय ग्राम माधोपुर बड़ा, तरैया सारण को ₹112100 की राशि प्राप्त हुई है। सभी ने इस बाबत सांसद के प्रति कृतज्ञता जाहिर की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग