पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मुख्यालय सतिवारतीर माई स्थान सहित दो दर्जन पूजा पंडाल में महाअष्टमी बुधवार को पूजा में सैकड़ो श्रद्धालु जुटे रहें। पंडाल में अवस्थित अष्टभुजी माँ महागौरी संग अन्य देवी देवताओं का दर्शन लोग श्रद्धा पूर्वक कर रहे है। मशरक स्टेशन शिव मंदिर, डाकबंगला चौक सिद्धिदात्री मंदिर, गोला रोड , कुशवाहा टोला, राजापट्टी डूमरसन, गलिमापुर, दुमदुमा एवं बहरौली में खीर, खिचड़ी, नारियल का विशेष भोग लगा भक्तों के बीच पूजा समिति ने प्रसाद वितरण किया। पूजा पंडाल में श्रृंगार एवं आरती के समय भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। सड़क पर एवं पुजा पंडाल में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह चौकस है। मढौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार, डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने विधि व्यवस्था का जायजा लिया वही थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सीओ ललित कुमार सिंह के साथ मुख्यालय में पुलिस बल, महिला पुलिस सड़क पर गश्त लगा रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग