राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में नगर पंचायत एकमा बाजार के वार्ड नंबर 12 की नगर पार्षद कौशल्या देवी के परिवार में आपसी विवाद को लेकर शनिवार की देर शाम मारपीट की वारदात हो गई। जिसमें वार्ड पार्षद के दो पुत्र घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य एकमा में तत्काल पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया। घायलों में संतोष प्रसाद (40) व चंदन प्रसाद (33) पुत्रगण मुंगा लाल प्रसाद शामिल हैं। वहीं वारदात की सूचना पाकर मौके पर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जहां वारदात की जानकारी लेकर घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाए। वहीं एकमा थानाध्यक्ष के समक्ष घायलों ने अपने सहोदर भाई शैलेंद्र प्रसाद के ऊपर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। वहीं आरोपित पार्षद पुत्र शैलेन्द्र ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। उधर एकमा थाने की पुलिस ने वारदात की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग