पंकज कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के विभिन्न 15 पंचायतों में विभिन्न बूथों पर पंचायत चुनाव बुधवार की सुबह से शुरू हुआ। प्रखंड के 15 पंचायतों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। वहीं मतदाताओं में वोट डालने का एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।प्रशासन के अऩुसार, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है. डीएम-एसपी भी लगातार गश्त कर रहे हैं ताकि कहीं कोई गड़बड़ी ना की जा सके. गौरतलब है कि मशरक प्रखंड में 15 पंचायतों के लिए होने वाले चुनाव में चार पदों के लिए मतदाताओं द्वारा ईवीएम से वोट डाले जा रहे हैं जबकि 2 पदों के लिए बैलेट पेपर से वोट डाले जा रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग