संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी के ड्यूमाइगढ़ घाट पर अपने पड़ोसी का दाह संस्कार करने आये एक युवक की सरयु नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक एकमा थाना क्षेत्र के चनचौरा गांव निवासी चंद्रमा महतो का पुत्र मुकेश महतो 22 वर्ष बताया जाता है। घटना की जानकारी देते हुए एकमा के जिला पार्षद रूपेश सिंह ने बताया कि मृतक गांव के अन्य लोगों के साथ अपने पट्टीदार बनारसी महतो के दाह संस्कार में शामिल होने ड्यूमाइगढ़ आया था। इसी बीच नहाने के दौरान वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया तथा डूबने लगा। इस क्रम में शव यात्रियों द्वारा उसे बचाने की भरपूर कोशिश भी की गई पर बचाया नही जा सका। घटना की सूचना पाकर पहुंचे सीओ धनंजय कुमार तथा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह की देखरेख में गोताखोरों द्वारा शव की खोजबीन शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नही किया जा सका था। मांझी में पांच दिनों के भीतर डूबने की तीसरी घटना से लोग हतप्रभ हैं। मालूम हो गुरुवार को मांझी के राम घाट पर माड़ीपुर के राजेश्वर मांझी के पुत्र मोहित कुमार की डूबने से मौत हो गई। पांच दिनों बाद भी शव बरामद नही किया जा सका है। जबकि शुक्रवार को फुलवरिया घाट पर डूबे कटोखर गांव निवासी देवी लाल का शव एसडीआरफ की टीम द्वारा शनिवार को बरामद कर ली गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग