पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक(सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर लखनपुर गोलम्बर के पास गोपालगंज जिले से पटना जा रही कार पर नीलगाय कूद पड़ी जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार घायल हो गया। घायल की पहचान पटना जिले आशियाना नगर का सुरेन्द्र प्रसाद सिंह का 45 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार सिंह के रूप में हुई। मामला है कि घायल गोपालगंज से कार में सवार होकर मशरक महम्मदपुर एसएच-90 होकर पटना जा रहें थें कि लखनपुर गोलम्बर के पास नीलगाय कार पर कूद पड़ी। जिसमें कार सवार घायल हो गया। घायल को मौके पर थाना पुलिस गश्ती दल प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार ने क्षतिग्रस्त कार से ग्रामीणों की मदद से निकाल इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। वही थाना पुलिस के द्वारा घायल के परिजन को सूचना दे दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग