- बकरीओं के आरामगाह मे तब्दील गरखा प्रखंड सह अंचल कार्यालय, स्वतंत्रता सेनानियों की हो रही है फ़जीहत
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। दो दिन पहले गरखा के प्रखंड विकास पदाधिकारी के निलंबन का प्रस्ताव सारण डी०एम० ने चुनाव आयोग को भेजा जिसके आलोक मे चुनाव आयोग मे गरखा बीडीओ से स्पस्टीकरण माँगा है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे आम आदमी का काम ठीक से हो ना हो चाहें कितने भी चक्कर क्योँ ना लगाना पड़े, लेकिन कार्यालय मे बकरीयों और कुत्तो को कई दिक्कत नहीं होती। कार्यालय के प्रांगण मे लगे शिलापट पर एक तरफ प्रखंड क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखे होते हैं जो कि सम्मान का विषय है लेकिन वहीं गरखा ब्लॉक के उसी शिलापट के निचे बकरियाँ और आवारा कुत्ते आराम फरमाते हैं। वहीं प्रांगण मे स्थानीय लोगों द्वारा मवेशीओं को भी बाँधा जाता है। कार्यालय के पास पर्याप्त जगह है वहीं कुव्यवस्था का आलम यह है कि कार्यालय परिसर मे ना तो पीने के पानी कि व्यवस्था है ना पार्किंग कि लोग जहाँ चाहें वाहन खड़ी करते हैं जिससे आमजन को बहुत दिक्कत होती है सनद रहे कि बिहार के सभी ब्लॉक कार्यालय मे अंचल गार्ड तैनात हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग