पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। गांवों में मामूली आपसी विवाद के साथ ही भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए मशरक सीओ ललित कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार,प्रशिक्षु दारोगा मधु कुमारी की मौजूदगी में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें दाखिल परिवाद की सुनवाई सीओ एवं थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया।दो नये मामलों में जहां संबंधित दूसरे पक्ष को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के अगली सुनवाई में बुलाया गया। वहीं पूर्व में दाखिल परिवाद में दोनों पक्षों की बात सुनने के साथ ही भूमि विवाद के मामले में प्रस्तुत कागजात का अवलोकन किया गया। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार जमीनी विवाद के निपटारे को जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें दो नया मामला आया है जिसमें दूसरे पक्ष को नोटिस निर्गत करने का आदेश जारी किया गया है वही पहले से 6 मामले जांच पड़ताल में थे जिन पर सुनवाई करते हुए अगले जनता दरबार में दोनों पक्षों को हाजिर होने का आदेश जारी किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग