राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (संजय पांडेय)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रति कुलपति डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को यू एम आई एस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यू एम आई एस एजेंसी को उनके कार्य के अनुसार आधारभूत संरचना अविलंब उपलब्ध करा दिया जाएगा। वित्तीय सलाहकार अशोक कुमार पाठक ने वर्तमान में कार्यरत एजेंसी को आवश्यक सेवा कार्य विस्तार देने पर चर्चा की तथा सर्वसम्मति से इस बात को जेपीयू के कुलपति डॉ फारूक अली के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तावित किया गया। बैठक में जेपीयू के कुलसचिव डॉ रवि प्रकाश बबलू, यूएमआईएस के नोडल पदाधिकारी डॉ सरफराज अहमद, डॉ धनंजय आजाद, शशीतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग