राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मशहूर भोजपुरी , हिंदी एवं उर्दू कवि एवं शायर ऐनुल बरौलवी सिवान में सम्मानित किए गए। भोजपुरी साहित्यकार सम्मान समारोह एवं भोजपुरी शिरोमणि अक्षयवर दीक्षित स्मृति ग्रन्थ लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन रविवार को सिवान के श्रीभगवान पैलेस के सभागार में आयोजित किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि गाँधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली के अध्यक्ष कुमार प्रशांत थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, पूर्व मंत्री बिहार सरकार एवं वर्तमान विधायक, सिवान थे। इस भव्य कार्यक्रम में मशहूर कवि ऐनुल बरौलवी को उनके भोजपुरी साहित्यिक अवदान के लिए “संत कुमार वर्मा साहित्यकार सम्मान” से सम्मानित किया गया। समारोह के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, पूर्व मंत्री बिहार सरकार एवं वर्तमान विधायक सिवान ने अपने कर-कमलों द्वारा कवि ऐनुल बरौलवी को पुष्प हार पहनाया और अंग-वस्त्र शाल तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। ऐनुल बरौलवी की भोजपुरी में कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और कई प्रकाशन की स्थिति में हैं। ऐनुल बरौलवी को यह सम्मान उनकी पुस्तकें- “आँखिन भादों मास”, साँच ज़िन्दगी के” एवं “सुरुज मुट्ठी में” ग़ज़ल-संग्रहों के लिए मिला है। इस सम्मान के साक्षी मंचासीन साहित्यकार एवं विद्वान- उर्दू के उस्ताद शायर क़मर सिवानी, आद्या प्रसाद द्विवेदी, डा० नीरज सिंह, भगवती प्रसाद द्विवेदी, डा० इरशाद अहमद, ब्रजभूषण तिवारी एवं डा० जयकांत सिंह जय आदि कई शिक्षाविद बने।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी