राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत में वर्तमान मुखिया के द्वारा गर्भवती महिला के घर पर पहुंचकर हवाई फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में 8 माह की गर्भवती सोनी कुमारी ने थाने में प्रतिवेदन देकर वर्तमान मुखिया कमल देवी के समर्थक उनके पुत्र प्रेम कुमार, लकी कुमार ,निक्कू कुमार, ठाकुर रणजीत सिंह ,अमित कुमार उर्फ गुड्डू सिंह ,संदेश सिंह, सुमन सिंह और इनके साथ दर्जनों लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत प्रतिवेदन मैं सोनी कुमारी ने लिखा है कि वह अपने घर में खाकर सो रही थीं तभी मुखिया कमल देवी के समर्थक पहुंचे और उनके दरवाजे पर हवाई फायरिंग करने लगे ।सोनी कुमारी ने घबराकर अपने पति को फोन लगाया। गाली गलौज करते हुए काफी देर तक हंगामा करने के बाद वे लोग वहां से चलते बने। पुलिस आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग