नगरा। नगरा ओपी थाना क्षेत्र के अफौर रामचौरा पुल के बगल में स्थित चाय के दुकान पर भुलेभटके मन्दबुद्धि लगभग दस वर्षीय युवक पहुँचा हैजहां दुकानदार ने तीन दिनों से अपने पास रखे हैं, वही अफौर व खैरा के आसपास गांवों में काफी पूछताछ किया, लेकिन किसी ने बताया कि युवक यहां का नही है, तब दुकानदार ने प्रमुख पुत्र अजय राय को सूचना दिया। वही पहुँच कर स्थानीय थाना को सूचना दिया और बच्चे पूछने में अपने पिता का नाम अब्दुल व अपना नाम बबुआ बता रहा है। वही गांव का नाम नही बता पा रहा है। वही कुछ भी सही से नही बता पा रहा है। जिससे प्रतीत होता है कि युवक मंदबुद्धि है। वही लोगो ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यम के जरिये लोगो ने पता लगने के लिए पोस्ट किया है, लेकिन अब तक उनलोगों को सफलता नही मिली, उधर लोगो ने थानाध्यक्ष को सूचना दिया, जिसके बाद उन्होंने चाइल्ड हेल्प लाइन को जनाकारी दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग