पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र में लग रहे किसान चौपाल के चौथे दिन गुरुवार को बहरौली पंचायत के बहरौली जंगली ब्रह्म बाबा के स्थान पर किसान चौपाल का आयोजन किया गया था। जिसमे प्रखण्ड समन्यवक रामकुमार सिंह ने रबी फसल के खेती के लिए किसानों से विस्तार पूर्वक चर्चा किये। जिसमे जीरो टिलेज, अनुदानित दर पर बीज वितरण, मुख्यमंत्री बीज विस्तार योजना, पपीता की खेती,बागवानी मिशन, दलहन, तिलहन, मक्का, सिचाई का साधन, जल जीवन हरियाली आदि विषयों पर बात चीत की और सभी किसानों को उसके गुणवत्ता के बारे में बताए गए। मौके पर बहरौली मुखिया अजित सिंह ने किसानों को बताया कि आप सभी किसान भाई-बहन ज्यादा से ज्यादा खेती करे। जिससे कि हम ज्यादा से ज्यादा उपज कर सके। खेती ही हमारी मूलभूत आधार है। हम सभी खेती पर ही आश्रित है। अब के खेती में हमारे यहां के प्रशासन और अधिकारी भी भरपूर साथ दे रहे है। इसलिए आप सभी जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके आप सभी खेती कीजिए।वही बहरौली मुखिया ने लगातार बरसात से क्षतिग्रस्त धान की फसल का मुआवजा देने की मांग रखी जिस पर अधिकारियों ने जिला कृषि पदाधिकारी को सुचित करने की बात बताई। वही बीडीसी पुत्र चुनमुन बाबा ने अधिकारियों से आग्रह किया कि किसान के हित मे ठोस से ठोस और जल्द से जल्द नीलगाय भगाने के लिए कोई कदम जरूर उठाये। नीलगाय के तबाही से लगा लगाया फसल बर्बाद हो जा रहा है, तैयार फसल नुकसान हो जा रहा है। मौके पर सरपंच फुलेश्वर प्रसाद राय, प्रखण्ड समन्वयक रामकुमार सिंह, समन्यवक त्रिलोकी राय, समन्यवक अशोक सिंह, किसान सलाहकार अनिल ठाकुर, किसान सलाहकार संतोष ठाकुर,कृषि सलाहकार विनय सिंह, मो जुबेल किसान मोहन राम, परशुराम मांझी, ललन राम, रविलोक यादव, हीरा प्रसाद,राजबली राउत मौजूद रहे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी