पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण में बालू माफियाओं के खिलाफ एसपी संतोष कुमार के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार की रात मशरक सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से बंगरा के पास बालू से लदे आठ ट्रकों को जब्त किया।वही पुलिस जीप को देखकर ट्रक चालक भागने में सफल रहे। मौके पर सारण आयुक्त सचिव विश्वनाथ चौधरी और एमभीआई सारण ने मौके पर बंगरा पहुंच मामलेे में जप्त ट्रकों का मुआयना किया। मामले में सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि जिले से मिलें आदेश के आलोक में अवैध बालू लदे ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया जिसमें आठ ट्रकों को जब्त किया गया। जिस पर अवैध बालू लदा है। बताया कि सभी के विरुद्ध अवैध खनन और परिवहन नियमों सहित सरकारी राजस्व की चोरी की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।वही सभी जप्त ट्रकों को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग