राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। बिहार के सारण जिला के अमनौर प्रखंड के कोरेया निवासी सुशील मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा का चयन यूपीएसी में 52 वा रैंक लाने पर उनके पैतृक गांव कोरैया में पहली बार पहुँचने पर पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह के नेतृत्व बाजा फूल माला और अंग वस्त्र से भव्य स्वागत किया गया, जिसकी अध्यक्षता दयाशंकर मिश्रा ने की और संचालन जिला महामंत्री अनिल सिंह ने किया, इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलापरिषद प्रत्यासी पवन भगत, रजनीश सिंह, आईटी सेल मोनू सिंह,सुमंत बाबा,रामनाथ भगत, सरोज तिवारी, भवानी,जितेश्वर प्रसाद,बिन्दा प्रसाद,हरेश राय,सहित अनेक लोग उपस्थित थे, सभी लोगो ने आशीष मिश्रा का जोरदार स्वागत किया, इस दौरान सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी U P S C में चयन होने वाले आशीष मिश्रा से फोन पर बात किया और उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिये, साथ इस अवसर पर राकेश सिंह ने कहा कि यह हमलोगों के जिला के लिए गर्व की बात है और इससे जिला के युवाओं में जोश और ऊर्जा प्राप्त होगा,साथ ही इस दौरान आशीष कुमार ने भी युवा पीढ़ी के लिए संदेश दिया कि अगर आपको कुछ करना है तो एक लक्ष्य बनाकर तैयारी करे कामयाबी जरूर मिलेगा और हमारी मदद की जहाँ भी आवश्यकता हो हम जहाँ कही भी रहे आपको मदद जरूर करेगे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग