वाशिंगटन, (एजेंसी)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दीपावली मना रहे दुनियाभर के लोगों और सभी अमेरिकियों को बृहस्पतिवार को दीपों के उत्सव की बधाई दी और कहा कि इस साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस त्योहार के गहरे मायने हैं। हैरिस ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं यहां अमेरिका में और दुनियाभर में दीपों का उत्सव मना रहे सभी लोगों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। विध्वंसकारी महामारी के मद्देनजर इस साल दिवाली के गहरे मायने हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उत्सव हमें अपने देश के सबसे पवित्र मूल्यों, परिवार और दोस्तों के प्यार के लिए हमारे आभार, जरूरतमंद लोगों के प्रति मदद का हाथ बढ़ाने की हमारी जिम्मेदारी और अंधेरे पर रोशनी को चुनने की हमारी ताकत, ज्ञान और बुद्धिमत्ता की तलाश, अच्छाई और अनुग्रह का स्रोत बने रहने की याद दिलाता है। हमारे परिवार की ओर से मैं आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देती हूं।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व