राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के मढ़ौरा नगर के मढ़ौरा हाई स्कूल के पीछे नट बस्ती में शनिवार की सुबह छापेमारी में भारी मात्रा में स्प्रीट बरामद किए जाने की खबर है।बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम कई वाहनों में अहले सुबह पहुंची थी और मुहल्ले को चारों ओर से घेर कर छापेमारी की।जिसमे छुपाकर रखे गए प्लास्टिक के गैलन में रखे स्प्रीट को खाली खेतों से बरामदगी की।और अपने साथ लेकर गई।हालांकि थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर ने उक्त संबंध में फोन पर पूछे जाने पर अपनी व्यस्तता में सहकर्मी पुलिस को मोबाइल थमा दी,जिन्होंने कुछ भी जानकारी नहीं दी।लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है पुलिस ने खाली खेतों में उगी झाड़ियों में छुपाकर कर रखे कई गैलन बरामद की है। पुलिस की पुष्टि नहीं करने से स्प्रीट की सही मात्रा की जानकारी नहीं मिली है। मालूम हो कि जिस नट बस्ती में पुलिस छापेमारी की है और भारी मात्रा में स्प्रीट की बरामदगी की है, वहां पर दर्जनों बार छापेमारी की गई है, जहां से बार- बार की गई छापेमारी में मिट्टी में खोदे गए गड्ढे में रखा गया स्प्रीट बरामद होता है।लेकिन पुलिसिया कार्रवाई की जद में कारोबारी हमेशा बच निकलते हैं।जबकि बार-बार शराब बरामदगी को लेकर जिला प्रशासन ने नट बस्ती मुहल्ले में सामुहिक जुर्माना लगाने के लिए वर्षो पहले निर्देशित किया था, लेकिन वो भी मामला समय के साथ खटाई में पड़ा हुआ है।लोगों का कहना है कि पुलिस ने खानापूर्ति के लिए छापेमारी रूटीन वर्क में करते रहती है, लेकिन असली किरदार हमेशा बच जाते हैं।
सुबह में छापेमारी, वहीं शाम होते-होते नशा इतना चढ़ा की सड़क पर ही लुढ़का नशेड़ी :
यह महज संजोग कहा जायेगा कि शनिवार की सुबह पुलिस ने हाई स्कूल के पीछे के बस्ती में शराब को लेकर छापेमारी की और स्प्रीट की बरामदगी भी की है, शाम में इसी मुहल्ले से नशा कर एक नशेड़ी मुहल्ले से निकलते ही अपने को संभाल नहीं पाया और हाई स्कूल के दक्षिणी गेट पर लुढ़क गया।आने जाने लोगों ने कहा कि गजब हो रहा है सुबह पुलिस ने जिस मुहल्ले से सघन छापेमारी की, उसी मुहल्ले से लोग रसपान कर शाम होते होते सड़को पर लुढ़क जा रहे है।ऐसी में लोगों में असमंजस की स्थिति में है कि दोष पुलिस को दे या नशेड़ी को या यों कहें कि इसके लिए लूज पुंज सिस्टम दोषी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग