संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चार दिवसीय छठ पूजा अनुष्ठान के दूसरे दिन मंगलवार को व्रतियों ने पवित्र और स्वच्छता माहौल में खरना किया। इस दिन व्रती पुरे दिन निर्जला उपवास रहकर सूर्यास्त के बाद मिट्टी के चुल्ले पर आम की लकड़ी से प्रसाद बनाकर स्वयं ग्रहण करते है। जिसके बाद व्रती से आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार वाले भी श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण करते है। खरना के अवसर पर गेहूँ के आटे से बनी रोटी और खीर बनाने की परम्परा है। वहीं फल और मिठाई भी प्रसाद के रूप में छठी मईया को अर्पित की जाती है। खरना संपन्न होने के साथ ही वर्तियो का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया।जो उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण करने के बाद को संपन्न होगा। इधर छठ पूजा को लेकर पूजन सामग्री की खरीददारी को लिए एनएच 331 स्थित बनियापुर मुख्य बाजार, सहाजितपुर, पुछरी सहित कई अन्य बाजारों पर पूरे दिन जाम रहा।व्रतियों एवं उनके परिजनों के एका-एक बजार पहुँचने और खरीदारी को लेकर दुकानदार काफी उत्साहित दिखे।
घाटो की सफाई में जुटे युवा वर्ग।
प्रशासनिक स्तर पर घाटो की सफाई के लिये पहल नहीं होते देख कई घाटो पर युवा वर्ग स्वयं टोली बनाकर सफाई कार्य में जुट गये।स्थानीय स्तर पर श्रमदान से युवाओ ने घाटो पर मिट्टी की भराई से लेकर अर्घ्य के लिये कुंड खोदकर शुद्ध जल की व्यवस्था एवं सजावट और लाईट की जुगत करने में तन-मन और धन से जुटे है।जिसमे अन्य प्रदेश में रहने वाले लोग जो छठ मनाने को लेकर गाँव-घर पहुँचे है।उनलोगो का भी अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।हालांकि इस बार अच्छी बारिस होने से प्रायः सभी नदी-पोखर और जलाशय जलमग्न है।जिसको लेकर कई जगहों पर बैरिकेटिंग भी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग