पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर मशरक तख्त गांव के पास बुधवार को अनियंत्रित बाईक और छठ व्रत का समान साइकिल से खरीदने जा रहा छठ व्रती की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए। घायल दोनों को इलाज के लिए नगर पंचायत वार्ड प्रत्याशी मुकेश कुमार सिंह और समाजसेवी कुंदन सिंह ने इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान घायल की पहचान किसुनपुरा गांव निवासी चनर राम का 35 वर्षीय पुत्र सुनील राम और बाइक सवार बहरौली कोठी गांव निवासी मोती सहनी का 20 वर्षीय पुत्र रमेश सहनी के रूप में हुई।मौके पर नगर पंचायत वार्ड प्रत्याशी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अनियंत्रित बाइक सवार और साइकिल सवार की टक्कर हो गई थी जिसमें दोनों घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया और परिजनों को सुचना दे दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग