पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली गांव के वार्ड-6 में थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को छापेमारी करतें हुए शराब धंधेबाज के दालान से 28 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की शराब धंधेबाज खुदरा बिक्री के लिए शराब का भंडारण किया है उसी में जमादार प्रमोद कुमार के अगुवाई में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई तों बहरौली गांव निवासी अनिल सिंह पिता फुलेना सिंह के दालान में भूसा में छिपाकर रखा 28 पीस फ्रूटी पैक शराब बरामद किया गया। वही पुलिस बल को देख शराब धंधेबाज फरार हो गया। मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग