राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखंड के दरियापुर प्रखण्ड में विद्युत विभाग के कनीय विद्युत अभियंता के दिशा निर्देश पर विद्युत के बकाया राशि के खिलाफ अभियान चलाया गया इस अभियान में आज विद्युत विभाग के कर्मचारी दरियापुर प्रखंड के यदुरामपुर गांव में पहुंचे जहां पिता तपेश्वर राय पुत्र मुकेश राय द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों को गाली गलौज तथा मारपीट की गई तथा उनसे मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया गया विद्युत विभाग के कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर दरियापुर थाने पहुंचे जहां उन्होंने थाने में लिखित आवेदन दिया जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यदुरामपुर गांव पहुंचा पुलिस को देखते ही युवक भागने में सफल रहा विद्युत विभाग के कर्मचारी अपने सुरक्षा की मांग कर रहे हैं


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग