पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के कांग्रेस कार्यालय और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में रविवार को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस बाल दिवस पर कार्यक्रम हुए। एक ओर जहां कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया, वहीं शिक्षण संस्थानों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। महावीर चौक पर एस एस जी पब्लिक में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गई। कांग्रेस कार्यालय में बिहार प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, ब्रह्मदेव दास, राजेन्द्र सिंह, डॉ रविन्द्र सिंह,जनक पटेल, प्रमोद ठाकुर,विक्रमा सिंह और एस एस जी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य शशी रंजन,शिक्षक जयराम सर ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। सभी बच्चों को साफ सफ़ाई करने और प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल नही करने की शपथ दिलाई गई। वही कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी न केवल देश की आजादी में मुख्य भूमिका निभाया बल्कि आजादी के बाद देश के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होकर देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया। सभी क्षेत्रों में देश को आगे बढ़ाया उनकेे योगदान को देश हमेशा याद करेगा।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा