राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के रामपुररुद्र गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विवाहिता की मां एवं परसा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी रामसखी कुंवर ने पानापुर थाने में आवेदन देकर ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि मैंने अपनी पुत्री की शादी रामपुररुद्र गांव निवासी ललन साह के पुत्र चंदन कुमार के साथ जून 2019 में की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपयो के लिए मेरी बेटी के साथ मारपीट करते थे। गत रविवार को भी उनलोगों ने मेरी बेटी के साथ मारपीट की एवं जलाने का प्रयास किया लेकिन मेरी पुत्री पड़ोसी के घर छिपकर जान बचायी। इस मामले में विवाहिता की मां ने पति ,सास एवं दो देवरों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग