केले के पेड़ में बांस लगाने को लेकर हुआ विवाद, पांच घायल

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में केले के पेड़ में बांस का खंभा लगाने के दौरान सोमवार की रात्रि में मारपीट हुई जिसमें एक महिला,दो पुरुष घायल हो गए उसी मामले में मंगलवार की सुबह फिर से मारपीट में दो व्यक्ति घायल हो गए। सोमवार की रात्रि में घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान स्व मुकदेव प्रसाद के 60 वर्षीय पुत्र शिव कुमार प्रसाद,शिव कुमार प्रसाद की 40 वर्षीय पत्नी इंदू देवी और 24 वर्षीय पुत्र भुटी कुमार के रूप में हुई। वहीं मंगलवार की सुबह में घायल की पहचान शिवकुमार प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र राजा बाबू कुमार और मुकेश सिंह के 10 वर्षीय पुत्र जितू कुमार के रूप में हुई। मामले में घायलों के साथ आये गांव वालों ने बताया कि मुकेश सिंह ने बंटाई में जमीन लेकर मकई का फसल लगाया वही बगल में शिवकुमार प्रसाद की केले का पेड़ लगा हुआ है जिसमें केला लगा हुआ है बरसात के कारण पेड़ गिरने लगा तों उसमें बांस का खंभा लगाया जा रहा था कि उसी दौरान फसल बर्बाद का आरोप लगा पड़ोसी द्वारा मारपीट की जानें लगी जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों से थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है। जिसमें पुलिस मामले की जांच कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग